fruits cut

फलों को खाते समय इन 5 गलतियों को करें एवॉइड

आजकल जो शब्द हम सबसे ज़्यादा सुन और बोल रहे हैं उनमे से एक है इम्युनिटी। इम्युनिटी यानि शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता। हमारे शरीर के पास ऐसा मैकेनिज्म होता है जिससे वो इन्फेक्शन्स को पहचान कर खुद उसको खत्म कर सकता है इसे इम्यून सिस्टम कहा जाता है। इसके लिए ज़रूरी है की हमारे शरीर में सभी पोषक तत्त्व , विटामिन्स और मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में हों। इसके लिए हमे रोज़ अपने आहार में फलों को शामिल करना चाहिए।

फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं इनमे सभी एसेंशियल विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं। सभी फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स होते है , जो हमे बीमार करने वाले फ्री रेडिकल्स को खत्म करते हैं और हमे स्वस्थ रहने में मदद करते हैं।
वैसे तो फल हम सभी को पसंद होते हैं पर हम में से कई लोग इनको गलत तरीके या गलत समय पर लेते हैं जिससे हमे इनका पूरा लाभ नहीं मिल पाता। अब हम बात करेंगे उन फैक्ट्स की जिनसे आपको इन्हे सही समय और सही तरीके से लेने की जानकारी मिलेगी।

फ्रूट्स को लेने का सबसे अच्छा समय होता है ब्रेकफास्ट के बाद और लंच के पहले। इसके अलावा आप फ्रूट्स को लंच के बाद और डिनर के पहले भी ले सकते हैं। मिड मॉर्निंग स्नैक्स में फ्रूट्स लेने से हमारी बॉडी उसके सभी पोषक तत्वों को पूरी तरह से अवशोषित कर पाती है।

फ्रूट्स को ब्रेकफास्ट की जगह लेना फायदे की जगह आपको नुकसान करता है। सुबह केवल फल खाने से आपके शरीर को दिन की शुरुआत में आवश्यक मात्रा में पोषण नहीं मिलेगा जिससे मेटाबोलिक रेट धीमा हो जाता है और आप खुद को एनर्जेटिक फील नहीं करेंगे।

रात में सोने से पहले फ्रूट्स लेने से हमारा शरीर इन्हे ठीक से पचा नहीं पाता और इससे एसिडिटी सीने में जलन जैसी समस्या हो सकती है। इसलिए फलों को शाम 6 बजे से पहले खालें।

फलों को कट करके स्टोर करने से उसके न्यूट्रिएंट्स कम हो जाते है। फ्रूट्स को हमेशा तुरंत काट के खाना चाहिए।

फ्रूट्स को खाना खाने के 2 घंटे पहले या 2 घंटे बाद खाना चाहिए। इससे उसका सही अब्सॉर्प्शन होगा और आपको उसका पूरा फायदा मिल पाएगा।

खाने के तुरंत बाद फ्रूट खाने से पेट दर्द या पेट फूलने की समस्या हो सकती है ऐसा इसलिए होता है क्यूंकि फ्रूट्स जल्दी डाइजेस्ट होते है और व्होल अनाज जैसे गेंहू , चावल को पचने में ज्यादा समय लगता है।

फलों को खाने के बजाए सिर्फ फलों के जूस पीने से आपको उससे मिलने वाला डाइटरी फाइबर नहीं मिल पता जो हमारे डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए बहुत अच्छा होता है।

इस प्रकार आप इन सब बातों को ध्यान में रखकर फ्रूट्स का पूरा फायदा ले सकते हैं।

Subscribe

Published by

healthyme happyme

अगर अच्छा स्वस्थ्य आपकी मंज़िल है तो हम आपके इस सफर में आपके साथी है आप कैसा महसूस कर रहे हैं ये आपके हर दिन पे प्रभाव डालता है तो हम आपके साथ हैं आपके मार्गदर्शन के लिए और आपको प्रोत्साहित करने के लिए। आपका स्वस्थ्य आपके हाथ। HealthyMeHappyMe आपके स्वास्थय और शारीरिक क्षमताओं को और भी बेहतर बनाने के लिए आपकी मदद करता है।

2 विचार “फलों को खाते समय इन 5 गलतियों को करें एवॉइड&rdquo पर;

Leave a Reply